Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बीटीआई स्कूल में जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम के तहत छात्रों ने दिखाए कौशल

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
बीटीआई स्कूल में जादू नही विज्ञान है कार्यक्रम के तहत छात्रों ने दिखाए कौशल गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय बीटीआई स्कूल में जादू नही विज्ञान है समझना समझाना आसान है कार्यक्रम के तहत छात्रों ने विज्ञान विषय से जुड़े विभिन्न प्रयोगों का प्रदर्शन किया। छात्रों ने हाथ एवं नारियल में आग लगाना, थर्माकोल एवं रंग का गायब होना, बिना तेल का दीपक जलाना , नींबू से खून निकलना, पानी से आग जलना आदि रोमांचकारी कौशलो का प्रदर्शन करते हुए संदेश दिया है कि ये सब जादू नही है बल्कि विज्ञान के चमत्कार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य जयमोहन शर्मा ने कहा कि आजकल लोग जादू टोना के नाम से मायाजाल फैलाते हैं ये तो सिर्फ विज्ञान के चमत्कार है। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही छात्रो में विज्ञान विषय के प्रति रुचि होना चाहिए। कार्यक्रम में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अजय पटैल एवं यतार्थ अग्रवाल का चयन ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम हेतु किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में विज्ञान अधिकारी के के राजौरिया, अलका कोरी , संगीता गोल्हानी, पुष्पा विश्वकर्मा, सरिता कटारे, सुलेखा गुप्ता, आकांक्षा तिवारी सहित राजेश दुबे, मलखान मेहरा, विनय शंकर शर्मा, मनमोहन शर्मा, प्रमोद राय, ललित गिरदौनीया आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें