Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

ग्राम पंचायत बोदरी तहसील गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का मामला जहां दबंगों ने की तानाशाही से ग्रामीण परेशान,

कलेक्टर ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने और स्थानीय समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए

पूर्ण एकल नल-जल योजनाओं को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जाएं- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जिले के 35 हजार 587 किसानों ने ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक का क्रय किया

पांच माह में 14.60 करोड़ रू. का अर्थदण्ड अधिरोपित. दो पोकलेन, चार जेसीबी, तीन हाइवा,तीन डंपर और चार ट्रेक्टर ट्राली जप्त

: मुरैना,मानपुर-पृथ्वी में शुरू हुआ प्राथमिक विद्यालय (खुशियों की दास्तां) दूर के विद्यालयों में पढ़ रहे और गांव में उपलब्ध पढने योग्य बच्चों का सर्वे कर प्रवेश दिलाएंगे

Aditi News Team

Tue, Jan 19, 2021

मुरैना। जहरीली शराब कांड से सुर्खियों आए मानपुर-पृथ्वी गांव में रविवार को नवीन शासकीय प्राथमिक विद्यालय शुरू कर दिया गया। अब मानपुर-पृथ्वी के नन्हें बच्चे शिक्षा शिक्षा से जुड़ सकेंगे। विद्यालय के शुभारंभ अवसर पर डीपीसी एमएस तोमर, बीइओ जौरा बीके शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    विद्यालय में दो शिक्षकों की भी पदस्थापना करवा दी गई है। अब यह शिक्षक गांव में पांचवीं कक्षा तक पढने योग्य बच्चों का सर्वे करेंगे और गांव के स्कूल में प्रवेश दिलाएंगे। वहीं गांव के जो बच्चे आसपास के दूसरे गांवों और निजी विद्यालयों में अध्ययनरत होंगे, उनका भी सर्वे किया जाएगा और अगले सत्र में यहीं प्रवेश दिलाया जाएगा। गांव में स्कूल शुरू करने की अनुमति १५ जनवरी को ही मिली है।  बताया जाता है कि गांव में पांच साल पहले एक अनुदान प्राप्त विद्यालय का संचालन होता था, लेकिन बाद में उसके स्टाफ के रिटायर होने पर स्कूल बंद कर दिया गया था। इससे गांव के बच्चों को दूसरे गांवों में पढने जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के दौरान मानपुर में प्राथमिक विद्यालय शुरू करवाने की घोषणा कर गए थे। जहरीली शराब कांड के बाद इसे आनन-फानन में शुरू कर दिया  गया है। डीपीसी तोमर के अनुसार चालू शिक्षण सत्र में तो गांव के बच्चों के नाम जहां दर्ज हैं, वहीं रहेंगे। ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता रहे, लेकिन अगले सत्र से यहीं दर्ज करवा दिया जाएगा। गांव में विद्यालय होने से पढ़ाई-लिखाई का माहौल बनेगा और गांव का वातावरण भी सुधरने की उम्मीद है। गांव में सर्वे और मॉनीटरिंग कर रहे अधिकारियों ने दो दिन के अध्ययन के बाद शिक्षा की कमी को महसूस किया और विद्यालय शुरू करवा दिया। 

Tags :

जरूरी खबरें