Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: शालाओ में स्थानीय परीक्षाओ के परिणाम घोषित 

Aditi News Team

Tue, May 2, 2023
शालाओ में स्थानीय परीक्षाओ के परिणाम घोषित गाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र की शासकीय शालाओ में ग्रीष्मकालीन अवकाश प्रारंभ होने के पूर्व 5 वी, 8 वी , 10 वी एवं 12 वी की परीक्षाओ के परिणामो को छोड़कर स्थानीय परीक्षाओ के परिणाम घोषित करते हुए छात्र छात्राओं को प्रगति पत्रक प्रदान कर उन्हें परीक्षा में सफलता की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अच्छे परिणाम लाने वाले छात्र छात्राओं में प्रसन्नता के भाव देखे गए वही कमजोर प्रदर्शन वाले छात्र छात्राओं के चेहरो पर निराशा के भाव देखे गए। इस मौके पर प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में प्रयास पुस्तिकाओ का वितरण किया गया। इन अभ्यास पुस्तिकाओ पर छात्र छात्राएँ घर पर कार्य करेंगे। उल्लेखनीय है कि 5 एवं 8 वी तथा 10 वी एवं 12 वी की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरे प्रदेश में पूर्ण होते ही ऑनलाइन रिजल्ट इसी माह घोषित होने की उम्मीद जताई जा रही है

Tags :

जरूरी खबरें