Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: सीएम राईज विद्यालय में शिक्षक संगोष्ठी आयोजित 

Aditi News Team

Mon, Aug 21, 2023
सीएम राईज विद्यालय में शिक्षक संगोष्ठी आयोजित गाडरवारा। बीते सोमवार को साईंखेड़ा के सीएम राईज स्कूल में शिक्षक दिवस के परिपेक्ष्य में ब्लॉक स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। कार्यक्रम में शिक्षको ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सीएम राईज प्रभारी प्राचार्य मोनिका राय, बीएसी पवन राजोरिया, सिराज अहमद सिद्धिकी, श्री बोहरे जी निर्णायक दल में शामिल रहे। संगोष्ठी में राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त शिक्षक हल्केवीर पटैल, निरंजन झारिया, अंजुलता नेमा, सुषमा तिवारी , प्रियंका अग्रवाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर उत्साहपूर्वक अपने विचार रखते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति के जल्द ही क्रांतिकारी परिणाम देखने मिलेंगे । कार्यक्रम का संचालन भानु प्रताप राजपूत ने किया। संगोष्ठी में बीएसी पवन राजौरिया ने भी शिक्षको को मार्गदर्शन दिया । संगोष्ठी में पुरूष वर्ग से निरंजन झारिया ने प्रथम एवं महिला वर्ग से श्रीमती प्रियंका अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । निर्णायक दल में शामिल शिक्षक सिराज अहमद सिद्दिकी ने स्वयं के व्यय पर शिक्षको को ट्राफी देकर पुरुस्कृत किया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र पटैल, अर्चना तिवारी सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। प्रथम स्थान आये शिक्षक जिला स्तर पर आयोजित संगोष्ठी में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में सुषमा तिवारी एवं अंजुलता नेमा को भी बेहतर विचार रखने पर सम्मानित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें