Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: 17 जुलाई को आरंभ होगा स्कूल चलें हम अभियान  17 से 19 जुलाई तक शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में होगा "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम

Aditi News Team

Sun, Jul 16, 2023
17 जुलाई को आरंभ होगा स्कूल चलें हम अभियान 17 से 19 जुलाई तक शासकीय शालाओं में जनसमुदाय की सहभागिता में होगा "भविष्य से भेंट" कार्यक्रम गाडरवारा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 17 जुलाई दिन सोमवार को शाजापुर जिले के गुलाना में नवनिर्मित सीएम राइज विद्यालय के लोकार्पण एवं स्कूल चलें हम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दूरदर्शन एवं आकाशवाणी सहित अन्य संचार माध्यमों पर पूर्वान्ह 11 बजे से किया जायेगा जो क्षेत्र की समस्त शासकीय शालाओं में दिखाया जाएगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम से क्षेत्र की सभी शालाएं व अभिभावक-शिक्षक संघ वर्चुअली जुड़ेंगे। स्कूल चलें हम अभियान को जन-आंदोलन में बदलने के उद्देश्य से 17 से 19 जुलाई तक सभी शासकीय शालाओं में 'भविष्य से भेंट' कार्यक्रम होगा। इसमें विद्यार्थियों को जनप्रतिनिधि, अधिकारी , एसएमसी अध्य्क्ष , सदस्य , पूर्व छात्र, गणमान्य नागरिक एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख व्यक्ति मार्गदर्शन देंगे जिनके वालेंटियर के रूप मे पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। उल्लेखनीय है कि स्कूल चले हम अभियान के तहत सभी शालाओ में एसएमसी एवं पालकों की बैठक, समस्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओ में मध्यान्ह भोजन के तहत विशेष भोज देने के निर्देश राज्य एवं जिला स्तर से दिये जा चुके है। राज्य स्तर से आईएएस शशिभूषण सिंह को स्कूल चलें हम अभियान हेतु नरसिंहपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने स्कूल चले हम अभियान के लिए एसडीएम श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा को गाडरवारा के बीटीआई स्कूल, नपा सीएमओ श्रीमती जयश्री चौहान को कन्या नवीन स्कूल गाडरवारा, साईंखेड़ा सीएमओ राजेन्द्र शर्मा को सीएम राईज स्कूल साईंखेड़ा, जनपद साईंखेड़ा सीईओ आयुष अग्रवाल को शासकीय उ मा विद्यालय आमगांव छोटा, तहसीलदार आकाश दहारे को शासकीय उ मा विद्यालय बनवारी, तहसीलदार श्रीमती प्रियंका नेताम को शासकीय उ मा विद्यालय मिढवानी (देवरी) , जनपद चीचली सीईओ धनाराम उइके को शासकीय उ मा विद्यालय रायपुर, चीचली नगर परिषद सीएमओ अनिल देवर को शासकीय उ मा विद्यालय खड़ई, भवानी शर्मा सीएमओ सालीचौका को शासकीय कन्या उ मा विद्यालय सालीचौका, सहायक संचालक राधेश्याम वर्मा को शासकीय उ मा विद्यालय कल्याणपुर एवं कार्यपालन यंत्री खुमान सिंह मालवीय को शासकीय उ मा विद्यालय सूखाखैरी में एक पीरियड अध्यापन कराने के निर्देश आदेश के माध्यम से दिये है। बीईओ प्रतापनारायण , एएस मसराम, बीआरसी गिरीश पटैल एवं डी के पटैल ने समस्त शिक्षको एवं छात्र छात्राओं से स्कूल चलें हम अभियान में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई है।

Tags :

जरूरी खबरें