Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

:

Aditi News Team

Wed, Mar 26, 2025
उदयपुरा के आदर्श महिमा पब्लिक स्कूल मैं धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव Kamar rana उयपुरा रायसेन--- उदयपुरा के आदर्श महिमा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवरी उदयपुरा के समस्त पत्रकार बंधु थे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय पत्र कार संगठन के अध्यक्ष गोविंद सिंह रघुवंशी ने कहा कि अच्छी शिक्षा और संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देता है हमें बच्चों को शिक्षित और संस्कारिय बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। इस दौरान स्कूल के संचालक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को पत्रकारों द्वारा सम्मानित करवाया गया। सबके आखिर में उदयपुरा और देवरी के समस्त पत्रकारों को आदर्श महिमा पब्लिक स्कूल के स्टाफ एवं संचालक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ने हार डालकर और स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया । एवं इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य लोगों एवं वरिष्ठ पत्रकारों के साथ- साथ पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम सिंह राजपूत उपस्थित थे आदर्श महिमा पब्लिक स्कूल परिवार के संचालक पुरुषोत्तम विश्वकर्मा ,प्राचार्य यशवंत बड़कुर, शिक्षक प्रशांत श्रीवास्तव, हरेंद्र विश्वकर्मा, अंकित श्रीवास्तव, योगेश बजाज, सौरभ लोधी, स्वाति धाकड़, अदिति धाकड़ ,मंजू राय, खुशबू साहू, नीतू राजपूत, भावना राय, प्रज्ञा राजपूत, आसमा खान और संतोष मेहरा उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें