Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Bhopal शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए होगी आदर्श स्कूल की स्थापना<br>संभाग आयुक्त ने मनुबेन स्कूल सीहोर पहुंचकर चर्चा की<br>

Aditi News Team

Fri, Feb 5, 2021

भोपाल। संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने सीहोर कलेक्टर श्री अजय गुप्ता के साथ मंण्डी स्थित मनुबेन शासकीय हायर्सेकेण्डरी स्कूल का निरीक्षण किया एवं उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं शिक्षकों से शिक्षा के चहुंमुखी विकास एवं गुणवत्ता लाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बनाई गई योजना के तहत आदर्श स्कूल की स्थापना एवं उससे शिक्षा के स्तर में होने वाले लाभ के विषय में विस्तृत चर्चा की।    श्री कियावत ने निजी स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि आप लोग निजी स्कूलों के शिक्षकों से कहीं अधिक श्रेष्ठ हैं और आप उनसे चार गुना अधिक वेतन पा रहे हैं किन्तु फिर भी कहीं न कहीं आप लोग अपेक्षा के अनुरूप कार्य नहीं कर पा रहे हैं। अब सरकार ने निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में आदर्श स्कूलों की स्थापना कर उनके अधीन अन्य स्कूलों को जोड़ा जायेगा। इन आदर्श स्कूलों में सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाऐं जुटानेके लिए  समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उन्हें योजना से अवगत कराऐं और उनसे सहयोग के लिए आग्रह करें। जिससे हम उच्चस्तरीय आदर्श स्कूल की स्थापना करने में सफल हों। उन्होने कहा कि हमें मात्र दो माह में संपूर्ण कार्य पूर्ण करना है जिसमें हम जल्द से जल्द इस योजना का लाभ छात्र-छात्राओं को प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की दिशा में आगे  डीपीसी श्री अनिल श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Tags :

जरूरी खबरें