Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,आमगांव छोटा के स्कूल में बच्चे ले रहे कम्प्यूटर का ज्ञान  आईसीटी लैब बनी कम्प्यूटर सिखाने का सशक्त माध्यम   

Aditi News Team

Fri, Dec 29, 2023
आमगांव छोटा के स्कूल में बच्चे ले रहे कम्प्यूटर का ज्ञान आईसीटी लैब बनी कम्प्यूटर सिखाने का सशक्त माध्यम               गाडरवारा। समीपी ग्राम आमगांव छोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शासन द्वारा स्थापित आईसीटी लैब क्रियाशील होने के बाद छात्र छात्राओं के लिए कम्प्यूटर सीखने का सशक्त माध्यम बन गई है। स्कूल में लैब बनने से विद्यार्थियों को इस नवाचारी योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो गया है। चूंकि कंप्यूटर वर्तमान समय की सबसे महत्त्वपूर्ण आवश्यकता है और खास बात ये है कि शासन की इस योजना का लाभ विद्यार्थियों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिल रहा है। संस्था में अध्ययनरत कक्षा बारहवीं की छात्रा कु. रानू प्रजापति ने बताया कि "ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को इस प्रकार की सुविधा मिलने से निश्चित ही हमारा तकनीकी ज्ञान बढ़ेगा जो आज के समय की प्रमुख माँग है।" कक्षा ग्यारहवीं में अध्ययनरत एक अन्य छात्र सूरज नौरिया के अनुसार - "आज के आधुनिक समय में हम कंप्यूटर पर नेट के माध्यम से किसी भी विषय पर बहुत सारा ज्ञान एक क्लिक में पा सकते हैं।" इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य मोहन मुरारी दुबे ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत कंप्यूटर सीखने को लेकर विद्यार्थियों में अत्यधिक उत्साह है और हम लोग विद्यालय के प्रत्येक विद्यार्थी को कंप्यूटर सीखने का अवसर प्रदान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें