Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: गाडरवारा, शिशु मंदिर में जिला स्तरीय विज्ञान मेला सम्पन्न

Aditi News Team

Tue, Sep 12, 2023
शिशु मंदिर में जिला स्तरीय विज्ञान मेला सम्पन्न गाडरवारा । अखिल भारतीय विध्या भारती शैक्षिक संगठन के महाकौशल प्रांत के संगठन सरस्वती शिक्षा परिषद के तत्वावधान में नरसिंहपुर जिले के समस्त शिशु मंदिरों के भैया बहिनों की गणित और विज्ञान विषयों पर मेला आयोजित किया गया ।इसका उद्घाटन सुनील शर्मा, प्राध्यापक महाविद्यालय गाडरवारा के कर कमलों से सुसंपन्न हुआ तो वही दुसरी ओर कार्यक्रम का समापन संस्था के पुर्व अध्यक्ष अशोक लूनावत के मुख्य आतिथ्य में हुआ। समापन में सभी विजेताओं को श्री लूनावत के कर कमलों से पुरस्कार एवं शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया! और आभार व्यक्त करते हुए संस्था के पूर्व अध्यक्ष व इस आयोजन काआकर्षक स्वरूप प्रदान करने वाले अनूप जी जैन ने सभी अतिथियों सुनील शर्मा, गोपाल मालपानी, अशोक लूनावत, दैवकिशन सोनी, मुरली मालानी को प्रतीक चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आर के कौरव अवकाश प्राप्त विज्ञान प्राध्यापक मार्ग दर्शक के रूप में शामिल रहे । पालक विध्यालय के प्राचार्य दिनेश शर्मा, आचार्य रमेश शर्मा, मुकेश शर्मा, रंजना कठल, धर्मेंद्र सिंह जाट अमित अवस्थी ने आयोजन की सफलता के लिए सक्रिय प्रयास किया गया । विध्यार्थीयो में काफी उत्साह और उमंग व्याप्त था , लगभग पचास प्रतिभाशाली प्रतिभागी आयोजन में शामिल हुए ।उल्लेखनीय है कि शिशु मंदिर योजना में नगर से लेकर जिला, विभागीय, प्रांतीय, क्षेत्रीय और अखिल भारतीय स्तर तक शारीरिक, बौध्दिक, शेक्षिक, प्रतियोगिता प्रति वर्ष आयोजित की जाती है ।

Tags :

जरूरी खबरें