Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

: Gadarwara राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

Aditi News Team

Mon, Mar 1, 2021


गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम साँगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला की मुहल्ला कक्षा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं से विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाए जाने से संबंधित जानकारी छात्र छात्राओं को देते हुए कहा की भारत में सन् 1986 से प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल साइंस डे) मनाया जाता है। प्रोफेसर सी.वी. रमन (चंद्रशेखर वेंकटरमन) ने सन् 1928 में कोलकाता में इस दिन एक उत्कृष्ट वैज्ञानिक खोज की थी, जो ‘रमन प्रभाव’ के रूप में प्रसिद्ध है। रमन की यह खोज 28 फरवरी 1930 को प्रकाश में आई थी। इस कारण 28 फरवरी को ही राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करना, विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना है। इस अवसर पर मुहल्ला कक्षा में शिवम केवट, प्रशान्त केवट, सुनील केवट, चुन्नी लाल केवट, प्रमोद केवट, नीरज केवट, नेहा केवट, रुकमणी केवट, रिंकी केवट,देवकी केवट, नैना केवट, नीलम केवट आदि उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें