Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: Gadarwara शासकीय स्कुलो में प्रवेश प्रक्रिया के नया सत्र शुरू

Aditi News Team

Tue, Jun 15, 2021

गाडरवारा। क्षेत्र की शासकीय शालाओं में बीते मंगलवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ नया शिक्षण सत्र भी प्रारंभ हो गया है। आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशो के परिपालन में कक्षा 9 वी से 12 वी के छात्र छात्राओं हेतु मंगलवार से ही प्रवेश प्रक्रिया भी विधिवत रूप से शुरू हो गई है। विदित हो की हर वर्ष अप्रेल माह में शिक्षण सत्र शुरू होता था लेकिन इस वर्ष कोविड 19 संक्रमण के चलते 15 जून से नया सत्र शुरू हुआ है। नया सत्र शुरू होने के पूर्ब शासन द्वारा स्कुलो में कोरोना से बचाव हेतु पर्याप्त रूप से मास्क, सेनेटाइजर के साथ स्कुलो में साफ सफाई के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा 9 वी में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे 10 वी एवं एक परिसर एक शाला अंर्तगत 8 वी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सीधे 9 वी प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिये गए है एवं गत वर्ष की पुरानी पुस्तकें जमा करते हुए नए छात्र छात्राओं को उक्त पुस्तकें देने के निर्देश दिए गए है जिससे कि नई पुस्तकें अनुपलब्ध होने की स्थिति में छात्र छात्राएँ पढ़ाई शुरू कर सकें। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान विधार्थियों से एक फार्म भी भरवाया जा रहा है जिसमे उनसे स्मार्ट फोन एवं टेलीविजन उपलब्धता की जानकारी भी ली जा रही है। उल्लेखनीय है की 30 जून तक प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न होना है और स्कूल न खुलने की स्तिथि में टेलीविजन के जरिये प्रसारित होने वाले शैक्षिक कार्यक्रमो की भी जानकारी भी प्रवेश के वक्त दी जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है

Tags :

जरूरी खबरें