Tuesday 8th of September 2026

ब्रेकिंग

दो दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई, 500 पेटी शराब बरामद

पढ़ाई से वंचित छात्रा ने राष्ट्रपति महोदया को रजिस्टर्ड डाक से आवेदन भेजकर इच्छा मृत्यु की लगाई गुहार

सांसद एवं विधायक ने मधुवन (मोतिया तालाब) बोहानी में लगाया पौधा

प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर,4 हजार 350 रुपये का जुर्माना वसूला

बरमान घाट पर मां नर्मदा के प्रति आस्था और श्रद्धा का भव्य आयोजन किया गया

: गाडरवारा, परमहंसी संतो की स्थली ताज कृपा दरबार में दीपदान, आतिशबाजी की गई

Aditi News Team

Mon, Jan 22, 2024
परमहंसी संतो की स्थली ताज कृपा दरबार में दीपदान, आतिशबाजी की गई गाडरवारा । जिले के गाडरवारा नगर में परमहंसी संतो की स्थली, जो मानव सेवा के कार्यो के लिए जानी जाती है ताज कृपा दरबार में अयोध्या धाम में रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह अवसर पर प्रसाद वितरण के साथ ही साथ दीपावली मनाये जाने के आव्हान पर दीपक जलाकर दीपदान और आतिशबाजी की गई ।इस स्थान की स्थापना शिक्षकीय पद पर रहते हुए ख्यातिनाम स्वर्गीय मकसूद अहमद नासिर मास्टर साहब ने की थी । उल्लेखनीय है कि जन्म भूमि आंदोलन की श्रृंखला में नासिर मास्टर साहब ने आंदोलन के एक प्रमुख चन्द्रिकाप्रसादजी मिश्रा की प्रेरणा से राम शिला सिर पर रखकर बंजारी माता इलाके में शिला पूजन कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय विचार धारा से ओतप्रोत व्यक्तिव का परिचय दिया था । वैसे भी उन्हें रामायण, गीता और अन्य ग्रन्थों का पर्याप्त ज्ञान था । इस समय दरबार के उत्तराधिकारी के रूप में प्रभाकर रावजी डहाके अध्यक्ष श्री ताज दरबार बाकी नागपुर तथा प्रधान मुखिया ताज कृपा दरबार गाडरवारा नासिर मास्टर साहब के अनुयायियों के माध्यम से संचालित कर रहे हैं । दरबार भवन में केशरिया ध्वज व एक फ्लैक्स भी लगाया गया था ।

Tags :

जरूरी खबरें