Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा, शिक्षक ने आंगनबाडी केंद्र में शिक्षण सामग्री देकर बच्चों का बढ़ाया मनोबल 

Aditi News Team

Sat, Sep 30, 2023
शिक्षक ने आंगनबाडी केंद्र में शिक्षण सामग्री देकर बच्चों का बढ़ाया मनोबल गाडरवारा। मप्र शासन की एडाप्ट एन आंगनवाड़ी योजना के सहयोग हेतु अब शासकीय शिक्षक भी सहयोग हेतु आगे आ रहे है। बीते दिवस क्षेत्र के साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला के नवाचारी माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने उनके द्वारा गोद लिए गए ग्राम सांगई के आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री प्रदान की। उन्होंने शिक्षण सामग्री के तहत आंगनबाड़ी केंद्र को अक्षर चार्ट, गिनती चार्ट, पहाड़ा चार्ट, अंगों ,जानवरों एवं फ़लों के नाम संबंधी चार्ट सहित अंग्रेजी वर्णमाला, बारहखड़ी के अलावा अनेक उपयोगी चार्ट प्रदान किए। इस अवसर पर श्री पटैल ने बताया कि मप्र शासन की अडॉप्ट एन आंगनबाड़ी योजना के तहत वह आंगनबाड़ी केंद्र सांगई में इसके पूर्व महापुरुषों के पोस्टर , पानी बॉटल, कापियाँ, पैन, कलम सहित अनेक सामग्री प्रदान कर चुके है एवं आगामी समय मे भी आंगनबाड़ी केंद्र के निर्धन बच्चों के हितार्थ बेहतर कार्य किये जायेंगे। इस अवसर पर प्राथमिक शिक्षक श्रीमती किरणलता ठाकुर , आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता आरती कहार एवं सहायिका श्रीमती राधा बाई कहार सहित सांगई शाला के छात्र केशव केवट, शिवम केवट , मोतीलाल केवट , मनीष केवट भी आंगनबाड़ी केंद्र में सहयोगी के रूप में उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें