Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,नवागत बीईओ ने ली प्राचार्यों की बैठक

Aditi News Team

Fri, May 10, 2024
नवागत बीईओ ने ली प्राचार्यों की बैठक गाडरवारा। गत दिवस चीचली में चीचली ब्लॉक के शासकीय हायर सेकंडरी एवं हाईस्कूलों के प्राचार्यो की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे नवागत सहायक संचालक (बीईओ) नीलम मरावी ने सभी प्राचार्यो से परिचय लेते हुए उनसे ड्रॉपबॉक्स एवं एमपी टास्क पोर्टल पर लंबित कार्यो को जल्द पूर्ण करने की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि सभी प्राचार्य कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करें किसी भी कार्य की पेंडेंसी न रहे। पूर्व बीईओ ए के रघुवंशी ने कहा कि वरिष्ठ कार्यालय से मिले निर्देशो के अनुसार हम सभी को ड्रॉपबॉक्स एवं एमपी टास्क पोर्टल पर जल्द कार्य पूर्ण करना है। चीचली बीआरसी डी के पटैल ने कहा कि जून के महीने में स्कूल पुनः खुलना है अतः लंबित कार्य स्कूल खुलने के पूर्व ही निपटा लेना चाहिए। बैठक में चीचली ब्लॉक के अनेक प्राचार्य उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें