Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न

Aditi News Team

Tue, Jun 17, 2025
व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन समारोह संपन्न विश्व के प्रथम गो अभयारण्य में संचालित श्री कामधेनु गुरुकुलम एवं सूर्या फाउंडेशन, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह भगवती गोमाता की पूजन एवं आरती के साथ आज अत्यंत उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिविरार्थियों ने कराटे, मलखंभ, योग पिरामिड, गणगीत, दंड चालन एवं फ्यूजन डांस जैसी विविध प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फ्यूजन डांस की प्रस्तुति में भारतीय सांस्कृतिक रंगों और मूल्यों की जीवंत झलक दिखाई दी, जिसे दर्शकों ने सराहा।   शारीरिक दक्षता और अनुशासन का अनुपम उदाहरण बनते हुए बच्चों ने मलखंभ और कराटे में अपनी निपुणता का प्रदर्शन किया। योग पिरामिड ने दर्शकों को भारतीय संतुलन और सामूहिक समन्वय का संदेश दिया। संध्या में प्रस्तुत गणगीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समापन समारोह को गौरवपूर्ण बना दिया।   मुख्य वक्ता श्री द्रवेश भारत, सूर्या फाउंडेशन के युवा नेतृत्व प्रमुख, ने गुरु नानक देव जी की प्रेरक कथा सुनाते हुए शिविरार्थियों को संदेश दिया कि अच्छे लोग समाज में बदलाव के वाहक बनते हैं। उन्होंने कहा,आप सब अच्छे लोग हैं, और समाज को आप जैसे श्रेष्ठ व्यक्तित्वों की आवश्यकता है। जहां जाएं, वहां अपने कर्म और सेवा से सकारात्मक परिवर्तन लाएं।" समारोह के मुख्य अतिथि श्री मुकेश जाटव, जिला परियोजना अधिकारी, आगर मालवा ने शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह शिविर बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं नैतिक विकास का पूर्ण मॉडल है। उन्होंने इसे भावी पीढ़ी को सशक्त बनाने की दिशा में प्रभावी पहल बताया। समारोह के विशिष्ठ अतिथि काशीराम जी आर्य "अनल" ने अभिभावको से आह्वान किया कि अपने बालकों के विकास के लिए सबसे महत्ती भूमिका मां की है क्योंकि बालकों का प्रथम गुरु उसकी जन्मदात्री मां ही है और गर्भधारण से लेकर 16 संस्कारों में मां एवं बालक के पिता की अहम भूमिका रहती है समारोह के अंत में श्री कामधेनु गो अभ्यारण्य के प्रबंधक, शिवराज शर्मा ने घोषणा की कि:   > "सूर्या फाउंडेशन और कामधेनु गो अभ्यारण्य मिलकर इस क्षेत्र में आगे भी सेवा कार्य करता रहेगा। इस शिविर के अनुभवों को आगे और विस्तार दिया जाएगा जिससे अधिक से अधिक बच्चों को लाभ मिल सके।" समापन समारोह में आगर मालवा जिले के जिला परियोजना समन्वयक महेश कुमार जाटव के साथ जिला प्रोग्रामर संतोष कुमार, मंगलेश सोनी विकासखंड अधिकारी बडौद एवं राधेश्याम पाटीदार विकास खण्ड स्त्रोत समन्वयक सहित श्री कामधेनु गो अभयारण्य संचालन मंडल के माननीय सदस्यों सहित सभी बालकों के अभिभावकों सहित अनेक गणमान्य अतिथियों, व ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। अंत में शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें