Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: 4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 20 दिसंबर से 

Aditi News Team

Sun, Dec 17, 2023
4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 20 दिसंबर से गाडरवारा। क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में 20 दिसंबर दिन बुधवार से कक्षा 4 से 8 वी तक की कक्षाओ की अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौथी एवं पांचवी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक एवं 6 से 8 वी की परीक्षाएं दोपहर 2:00 से प्रारंभ होकर शाम 4:30 बजे तक की अवधि में होंगी। विदित हो कि विभिन्न समीक्षा बैठकों में जिला परियोजना समन्वयक द्वारा सभी बीआरसी एवम समस्त प्रधानपाठको को अर्धवार्षिक परीक्षाओ के पहले पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके है। साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण, चीचली ए. के. रघुवंशी, साईंखेड़ा बीआरसी गिरीश पटैल एवम चीचली बीआरसी डीके पटैल ने समस्त प्रधानपाठको से शत प्रतिशत छात्र छात्राओं की उपस्थिति के साथ अर्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित कराने की अपील की है।

Tags :

जरूरी खबरें