Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: आदर्श स्कूल में स्टेट अचीवमेंट सर्वे को लेकर बैठक आयोजित   

Aditi News Team

Mon, Sep 11, 2023
आदर्श स्कूल में स्टेट अचीवमेंट सर्वे को लेकर बैठक आयोजित गाडरवारा बीते दिवस स्थानीय जन शिक्षा केंद्र शासकीय आदर्श उ मा विद्यालय में कन्या नवीन एवं आदर्श जनशिक्षा केंद्र के शाला प्रभारियों की स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे (एसईएएस) संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य एस के मिश्रा ने कहा कि स्कूल में बच्चों को सभी शिक्षक साप्ताहिक टेस्ट कराएं। उच्च माध्यमिक शिक्षक सुशील शर्मा ने कहा कि साप्ताहिक टेस्ट के कठिन बिंदुओं का भी समाधान होना चाहिए। बैठक में बीएसी संदीप स्थापक एवं पवन राजौरिया ने सर्वे से संबंधित विभिन्न पहलुओं, सर्वे की रूपरेखा तथा विषयवार, कक्षावार सर्वे में सम्मिलित पाठ्यक्रम से सभी को अवगत कराया। एसईएएस के क्लस्टर कोऑर्डिनेटर राजेन्द्र गुप्ता एवं राजीव नाहर द्वारा विस्तृत रूप में उपस्थित प्रधानपाठकों को सर्वे के उद्देश्यों, सर्वे में चयन का आधार, साप्ताहिक टेस्ट, मॉक टेस्ट एवं प्रश्न बैंक की पाठ्यपुस्तक एवं संबंधित लर्निंग आउटकम से मैपिंग के बारे में समझाया गया। बैठक मे इस सर्वे के उद्देश्य कक्षा तीसरी तथा पांचवी में हिंदी, गणित, पर्यावरण तथा कक्षा आठवीं में हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषयों के पाठ से संबंधित लर्निंग आउटकम पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। विभिन्न अभ्यास सप्ताह टेस्ट समय सीमा में पूर्ण किए जाने एवं जांच उपरांत विश्लेषण करने संबंधी सुझाव दिए गए। बैठक में संजय अवस्थी, महेश अधरुज, प्रकाश नामदेव,मधुसूदन पटैल , भारती आरसे, पंकज स्थापक सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें