Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्कूलों में दिया मार्गदर्शन 

Aditi News Team

Thu, Jun 20, 2024
भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों ने स्कूलों में दिया मार्गदर्शन  गाडरवारा। बीते गुरुवार को स्कूल चलें हम अभियान के अंतिम दिन क्षेत्रीय चयनित स्कूलों में जिला स्तरीय अधिकारियों ने पहुँचकर एक कालखंड लेते हुए छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन देते हुए केरियर निर्माण एवं पढ़ाई से संबंधित चर्चाएं की। नगर के बीटीआई स्कूल में नपा सीएमओ वैभव देशमुख ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रतिदिन स्कूल आएं एवं नियमित रूप से सभी कालखण्डों में उपस्थित रहकर पढ़ाई करें जो स्कुल में पढ़ाया जा रहा है उसका घर पर अभ्यास भी करें। उन्होंने कहा कि छात्र प्रतियोगी परीक्षाओ की पढ़ाई पर भी फोकस करें। बीटीआई स्कूल में श्री देशमुख के पहुंचने पर प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल,राजेंश दुबे सहित स्टाफ के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत किया। गुरुवार को ही भविष्य से भेंट कार्यक्रम में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक संदीप गोटिया ने छात्रों को नए सत्र में पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई करने की बात पर जोर देते हुए कहा कि मोबाइल फोन पढ़ाई में बाधक है इससे दूर रहकर पढ़ाई करें। सामान्य ज्ञान में वृद्धि हेतु अखबार एवं पत्रिकाएं पढ़ें। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य रामकुमार कौरव सहित आर पी महिलांग, अर्चना नामदेव व समस्त स्टाफ ने श्री गोटिया का स्वागत किया। आदर्श स्कूल में नपाध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, पार्षद आनंद दुबे, सुरेन्द्र गुर्जर ने भी छात्रो को मार्गदर्शन दिया। क्षेत्र की अन्य शालाओं से भी भविष्य से भेंट कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन देने की जानकारी मिली है।

Tags :

जरूरी खबरें