Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: रोटरी क्लब गाडरवारा ने न्यू एडमिशन के लिए अभियान चलाया गया!जिसमें घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए आमंत्रित किया

Aditi News Team

Thu, Jun 20, 2024
गाडरवाड़ा। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत,रोटरी क्लब गाडरवारा द्वारा गंज प्राथमिक शाला जो कि रोटरी की गोदीत शाला हे, के सभी रजिस्टर्ड बच्चे व न्यू एडमिशन के लिए अभियान चलाया गया!जिसमें घर-घर जाकर बच्चों को स्कूल आने के लिए आमंत्रित किया गया व उनके पलक जनों से मिलकर बच्चों से संबंधित चर्चा की गई!सभी रोटेरियन साथियों ने गंज प्राथमिक शाला पहुंचकर, सर्व प्रथम बच्चों को फल का वितरण किया व शिक्षक एवं सुभाष वार्ड पार्षद श्रीमति मंजू(गजेंद्र) राडवे सहित,पूरे वार्ड में बच्चों के घर-घर पहुंचकर मध्य प्रदेश मध्य शासन की जानकारी एवं बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित किया! रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री सुनील श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान रोटरी क्लब पूरे माह चलाएगा! रोटरी क्लब के डि.गवर्नर श्री मिनेंद्र डागा जी ने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल व डिस्ट्रिक शिक्षा,स्वास्थ्य,परिवहन एवं पर्यावरण को लेकर पूरे विश्व में कार्य करने वाली संस्था है!मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी एवं शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप जी की मंशा अनुरुप रोटरी क्लब गाडरवारा ने समस्त वार्डों में जाकर बच्चों को व उनके पलक जनों को उन्हें स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने का कार्य करने का संकल्प लिया है! जिसके तहत आज सुभाष वार्ड में भ्रमण करके,उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब गाडरवारा के अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव,सचिव सुरेंद्र साहू,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मिनेंद्र डागा,वरिष्ठ रोटे.डॉ उमाशंकर दुबे,अरुण तिवारी,मनीष जायसवाल,अशोक राजपूत,रमाकांत गुप्ता,अभिषेक, बड़कुर, नीलेश साहू,स्कूल स्टाफ,वार्ड पार्षद उपस्थित रहे!

Tags :

जरूरी खबरें