Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: स्कूल शिक्षा मंत्री ने बीटीआई स्कूल में किया छात्रों से संवाद  गुरुपूर्णिमा के महत्त्व एवं शैक्षणिक चर्चाएं की 

Aditi News Team

Sat, Jul 20, 2024
स्कूल शिक्षा मंत्री ने बीटीआई स्कूल में किया छात्रों से संवाद  गुरुपूर्णिमा के महत्त्व एवं शैक्षणिक चर्चाएं की  गाडरवारा। बीते शनिवार को प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने नगर के पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में छात्रों से संवाद किया। उन्होने इस दौरान कक्षा 10 वी में माध्यमिक शिक्षक प्रमोद राय द्वारा पढ़ाये जा रहे गणित विषय के कालखंड में छात्रों से उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली एवं गुरुपूर्णिमा के महत्त्व पर चर्चा की। छात्रों को उन्होंने बताया कि गुरुपूर्णिमा के दिन शिष्यों द्वारा गुरुओं का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन स्कूल आकर आप सभी बेहतर पढ़ाई करते हुए परीक्षा में अच्छे अंक हासिल करते हुए स्कूल एवं परिवार का नाम रोशन करें। इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने बीटीआई स्कूल में रसायन शास्त्र विभाग के उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया द्वारा सुसज्जित रसायन शास्त्र विषय की प्रयोगशाला को भी देखा एवं वहाँ किए गए नवाचारों को भी सराहा। उन्हें श्री राजौरिया ने रसायन शास्त्र से जुड़े विभिन्न प्रयोगों एवं स्वयं के द्वारा तैयार आवर्त सारिणी के विषय मे भी जानकारी दी। इस अवसर पर अरुण बड़कुर, स्कूल प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य एवं छात्रों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Tags :

जरूरी खबरें