Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कौशल प्रदर्शनी आयोजित 

Aditi News Team

Sat, Jul 20, 2024
कौशल प्रदर्शनी आयोजित  गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय पीएमश्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) में शासन के निर्देशानुसार विद्यालय स्तर पर कौशल एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने व्यवसायिक शिक्षा से जुड़े विभिन्न मॉडलों को तैयार कर उनका प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित साईंखेड़ा बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने छात्रों द्वारा बनाये गए मॉडलों का अवलोकन करते हुए उन्हें मार्गदर्शन देते हुए कहा कि व्यावसायिक शिक्षा भी रोजगार प्राप्ति का अच्छा माध्यम है। सभी छात्र अपने अंदर व्यावसायिक कौशलों की समझ को विकसित करें। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती सुनीता पटैल ने कहा कि विद्यालय में बेहतर तरीके से छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा देने का कार्य शिक्षकों द्वारा किया जाता है। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षक के के राजोरिया अलका कोरी, पुष्पा विश्वकर्मा संगीता गोल्हानी, किरण अग्रवाल सुनीता शर्मा , के वी कौरव, सोमनाथ पसेडिया , एमएम शर्मा अनुज जैन , मलखान सिंह मेहरा ,रिनी जैन ने भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का मंच संचालन अर्पणा ब्राउन ने किया । इस दौरान बीईओ श्री इंदुरख्या ने रसायन प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम उपरांत संस्था में वृक्षारोपण का कार्य पूर्व छात्रों, वर्तमान छात्रों, एवं शिक्षकों के सहयोग से किया गया एवं सभी ने विद्यालय परिसर में साफ सफाई भी की ।

Tags :

जरूरी खबरें