Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किया 5 एवं 8 वी का रिजल्ट पोर्टल पर रिजल्ट पता करते दिखे छात्र छात्राएँ 

Aditi News Team

Tue, Apr 23, 2024
राज्य शिक्षा केन्द्र ने घोषित किया 5 एवं 8 वी का रिजल्ट पोर्टल पर रिजल्ट पता करते दिखे छात्र छात्राएँ  गाडरवारा। बीते मंगलवार को राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा 5 वी एवं 8 वी की बोर्ड पैटर्न पर आयोजित परीक्षाओ के नतीजे घोषित किये गए। दोपहर को रिजल्ट घोषित होते ही छात्र छात्राएँ मोबाइल फोन के जरिये राज्य शिक्षा केन्द्र के पोर्टल पर नतीजे जानने सक्रिय देखे गए। उल्लेखनीय है कि नरसिंहपुर जिले का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी 5 एवं 8 वी कक्षाओं में अव्वल रहा। 5 वी में जिले का रिजल्ट 98.72 प्रतिशत एवं 8 वी में 98.35 प्रतिशत रहा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक की 5 वी परीक्षा में 2937 छात्र छात्राओं में से 2926 उत्तीर्ण हुए जो कि 99.63 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार 8 वी की परीक्षा के लिए परीक्षा में शामिल 3916 छात्र छात्राओं में से 2936 उत्तीर्ण हुए जो कि 97.35 प्रतिशत रहा। जो छात्र छात्राएँ जिन विषयो में फेल हुए है या वार्षिक परीक्षा में अनुपस्थित रहे है उनके लिए संभवतः जून या जुलाई में परीक्षा का एक और अवसर दिया जाएगा। जिले में बेहतर नतीजे आने पर बीईओ प्रतापनारायण, नीलम मरावी, बीआरसी डी के पटैल, संदीप स्थापक ने खुशी जताते हुए सभी शिक्षको एवं छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी है एवं कहा कि जिले की कलेक्टर शीतला पटले, सीईओ दलीप कुमार के सतत मार्गदर्शन एवं डीईओ एच पी कुर्मी, डीपीसी आर के चतुर्वेदी के सतत निर्देशन व शिक्षको एवं छात्र छात्राओं की कठिन मेहनत के चलते ही जिला सम्पूर्ण मप्र में अव्वल आया है ।

Tags :

जरूरी खबरें