Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: गाडरवारा, जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु स्कूलों में विद्यार्थी आंकलन परीक्षा आयोजित  

Aditi News Team

Mon, Dec 18, 2023
जेई एवं नीट परीक्षा की तैयारी हेतु स्कूलों में विद्यार्थी आंकलन परीक्षा आयोजित गाडरवारा। जिले सहित क्षेत्र के शासकीय हायर सेकंडरी विद्यालयों के कक्षा 11 वी गणित एवं जीव विज्ञान संकाय के जेई एवं नीट परीक्षा में अभिरुचि रखने वाले छात्र छात्राओं की योग्यता आंकलन परीक्षा बीते सोमवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक आयोजित की गई । विदित हो कि जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा दिये गए निर्देशों के परिपेक्ष्य मे उक्त परीक्षा आयोजित हुई । इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश के परिपालन में उक्त आंकलन परीक्षा हेतु ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र जिले से भेजे गए थे। स्कुलो में आंकलन परीक्षा को लेकर जेई एवं नीट परीक्षा में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं में उत्साह देखा गया। इस अभिनव प्रयोग को छात्र छात्राओं ने हित मे बताया।

Tags :

जरूरी खबरें