Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जनशिक्षाकेंद्र चीचली में प्रशिक्षण आयोजित 

Aditi News Team

Thu, Jul 4, 2024
जनशिक्षाकेंद्र चीचली में प्रशिक्षण आयोजित  गाडरवारा। विगत दिवस विकासखंड चीचली के जन शिक्षा केंद्र उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संबंधित प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए विकासखंड स्त्रोत समन्वयक डी के पटैल द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के संबंध में असाक्षरों के सर्वे, सामाजिक चेतना करने के संचालन, शाला संचालन के विभिन्न बिंदुओं यथा पुस्तक रिसीविंग, वितरण, ऑनलाइन एंट्री, वृक्षारोपण, पीएम पोषण आहार एमडीएम भोजन के दैनिक एवं मासिक मैसेज करने संबंधी विस्तृत दिशा निर्देश दिए। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के जन शिक्षा केंद्र के नवभारत साक्षरता के समन्वयक सत्यम ताम्रकार द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। उनके द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तावना, साक्षरता दर, कार्यक्रम उद्देश्य, लक्ष्य, क्रियान्वयन, सामाजिक चेतना केंद्रों के संचालन, चेतना केंद्रों की मॉनिटरिंग, अक्षर साथी का रजिस्ट्रेशन, अक्षर साथी के कार्य मे सहयोग, बाल पोथी, पठन पाठन सामग्री का उपयोग, वातावरण निर्माण, बुनियादी साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा, अन्य विभागों से प्राप्त होने वाले सहयोग तथा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में जनशिक्षाकेंद्र के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, एकीकृत शालाओं के प्रधानपाठकों एवं नगर परिषद चीचली के सभी वार्ड प्रभारियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। यह प्रशिक्षण जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक नरसिंहपुर के मार्गदर्शन तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी चीचली के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें