Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर, स्वरोजगारमूलक योजनाओं का शीघ्रता से अधिकाधिक लाभ दिलायें- कलेक्टर

Aditi News Team

Wed, Aug 24, 2022
स्वरोजगारमूलक योजनाओं का शीघ्रता से अधिकाधिक लाभ दिलायें- कलेक्टर जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न नरसिंहपुर। जिला स्तरीय समीक्षा एवं समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2021- 22 और चालू वित्तीय वर्ष में जून- 2022 तक की प्रगति और स्वरोजगारमूलक योजनाओं की उपलब्धि पर विस्तार से चर्चा कर कलेक्टर ने आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर ने शासन की विभिन्न स्वरोजगारमूलक योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों को शीघ्रता से दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक का आयोजन अग्रणी बैंक- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया नरसिंहपुर द्वारा किया गया। बैठक में शासन की स्वरोजगारमूलक योजनाओं में वर्ष 2021- 22 में कम उपलब्धि वाले बैंकों के संबंध में कलेक्टर ने नाराजगी जताई। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वरोजगारमूलक योजनाओं में स्क्रूटनी के बाद पात्र व्यक्तियों के अधिकाधिक प्रकरण बैंकों में भेजे जायें और बैंकों से समन्वय कर ऋण वितरण की कार्रवाई तत्परता से सुनिश्चित की जाये। इस कार्य में कोताही नहीं बरती जाये। कलेक्टर ने बैंकर्स को निर्देशित किया कि पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत पहले चरण में 10 हजार रूपये और दूसरे चरण में 20 हजार रूपये के ऋण पात्र व्यक्तियों के लिए प्राथमिकता के साथ तत्परता से स्वीकृत कर वितरित किये जायें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की रूकावट नहीं आना चाहिये। उन्होंने शेष सभी स्वरोजगारमूलक योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप शीघ्र उपलब्धि हासिल करने के निर्देश दिये। बैठक में एलडीएम श्री जयदेव विश्वास, डीडीएम नाबार्ड श्री संतोष महाडिक, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री आरसी पटले, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री नवीन कुशवाहा, उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी, डीपीएम एनआरएलएम श्री राजकुमार मालवीय, प्राचार्य आईटीआई श्री आरएस पाराशर, बैंकर्स और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। डीडीएम नाबार्ड श्री महाडिक ने जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्य आईटीआई ने 27 अगस्त को आयोजित होने वाले रोजगार मेले के बारे में जानकारी दी। इस संबंध में कलेक्टर ने लक्ष्य के अनुरूप पात्रतानुसार अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिये। उद्यानिकी में रूचि रखने वाले किसानों से प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित नरसिंहपुर।राज्य शासन के उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा माली विषयक सार्टिफिकेट कोर्स/ कृषक प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय मॉडल रोपणी कान्हासैया भोपाल में किया जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 200 घंटे (25 दिवस) है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए 30 किसानों का चयन करना प्रस्तावित है। यह जानकारी प्रभारी सहायक संचालक उद्यान नरसिंहपुर ने दी है। कृषक प्रशिक्षण सह भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत इच्छुक किसानों का कौशल उन्नयन कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और आगामी वर्षों में विभाग के अंतर्गत कुशल श्रमिक, माली की भर्ती में प्रशिक्षित एवं तकनीकी रूप से योग्य उम्मीदवार का चयन करने के उद्देश्य से उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उद्यानिकी में रूचि रखने वाले न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8 वीं कक्षा उत्तीर्ण इच्छुक कृषक इस प्रशिक्षण के लिए 25 अगस्त 2022 तक अपना पंजीयन ऑनलाइन करा सकते हैं। यह पंजीयन https://mpfsts.mp.gov.in/mphd/#/ पर किया जा सकता है। कृषकों का चयन निर्धारित लक्ष्य और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें