Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा,शिक्षक इलेवन ने पुलिस इलेवन को हराया

Aditi News Team

Wed, May 25, 2022
गाडरवारा। बीते मंगलवार की रात को रुद्र कॉलेज मैदान पर खेली जा रही रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता (जीपीएल 20) में साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों के शिक्षको से सुसज्जित शिक्षक इलेवन ने सदभावना मैच में पुलिस इलेवन को 18 रनों से हराते हुए धमाकेदार जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत में शिक्षक इलेवन के कप्तान मधुसूदन पटैल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । शिक्षक इलेवन टीम ने रामेश्वर कहार के धमाकेदार अर्धशतक , ओपनर विजय नामदेव (बेशर्म) एवं अखिलेश शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 96 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी पुलिस इलेवन की टीम शिक्षक इलेवन के गेंदबाजों देवेंद्र ठाकुर , अखिलेश शर्मा, रामेश्वर कहार, एवं विजय नामदेव के आगे टिक न सकी और 8 ओवरों में सिर्फ 78 रन बना पाई। मैच के समापन अवसर पर आयोजको एवं चेतन लूनावत, अनिल कौरव ,अभिषेक सराठे ने दोनों टीमो को पौधे भेंट किए। मैच में शिक्षक इलेवन टीम से मधुसूदन पटैल,सुभाष कौरव ,विजय नामदेव (बेशर्म), विकास कौरव रामेश्वर कहार,अखिलेश शर्मा,देवेंद्र ठाकुर, प्रकाश बघेल ,विजेंद्र कौरव , पवन राजौरिया भूपेश ठाकुर आदि की सहभागिता रही। मैच मे शिक्षक इलेवन टीम को मार्गदर्शन देने में पीटीआई मुकेश पटैल , विक्रम शर्मा, अजय सोनी सहित खिलाड़ी के रूप में मनीष शंकर तिवारी, रामेश्वर बघेल,सचिन नेमा, अभिषेक सोनी, रुद्रभान पटैल ,अरुण तिवारी का उल्लेखनीय सहयोग रहा। मैच में कॉमेंट्री करते हुए कन्या नवीन स्कूल के शिक्षक राजेंश गुप्ता ने भी मनोबल बढ़ाया।

Tags :

जरूरी खबरें