Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नगर देवरी में हॉकी के महाकुंभ के फाइनल में नासिक ने केरल को हराकर खिताब जीता

Aditi News Team

Sun, Feb 2, 2025
हॉकी के महाकुंभ में नासिक ने केरल को 4_2 से हराकर फाइनल खिताब जीता KamarRana रायसेन देवरी __रायसेन जिले के नगर देवरी में आयोजित 'शहीद प्रकाश स्मृति हॉकी प्रतियोगिता' का समापन समारोह नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में हुआ। 29 जनवरी से 2 फरवरी तक चलने वाला हॉकी के महाकुंभ का आयोजन मैं देश भर से अनेक टीमों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता न केवल शहीद प्रकाश चंद गुप्ता जी की स्मृति को जीवंत रखने का प्रयास है, बल्कि हमारे युवाओं को खेल और अनुशासन की ओर प्रेरित करने का एक माध्यम भी है। खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण है प्रयास और समर्पण। सुबह खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच में नासिक ने सिवनी को, और केरल ने उज्जैन को, हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच शाम 4:00 बजे से प्रारंभ हुआ, जिसमें हजारों की तादाद में दर्शक उपस्थित थे। इस मैच में नासिक ने केरल को 4--2 से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीता। इस मैच में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल पहुंचे, और विजेता टीम नासिक को 51 हजार रुपए की राशि एवं शील्ड दी। वही उपविजेता टीम केरल को 31000 की राशि और शील्ड अपने हाथों से केरल की टीम को दी । राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार की राशि51000 नगर के पूर्व प्राचार्य केके शर्मा द्वारा दी गई वहीं दूसरी 31 हजार रुपए की राशि नगर के लक्ष्मी नारायण चौरसिया द्वारा दी गई थी। अंत में मंत्री माननीय नरेंद्र शिवाजी पटेल ने शहीद प्रकाश स्टेडियम को और अच्छा बनाने के लिए राशि की घोषणा की। यह मैच नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया था। इस मैच को करवाने में मुख्य रूप से भूमिका पार्षद लईक रहमान, पप्पू रघु, सैयद खालिद, पीयूष गुप्ता, अयाज खान, संजू मास्टर, मलखान मेहरा ,के साथ-साथ समिति के अन्य सदस्यों और नगर के गणमान्य लोगों का सहयोग से हुई। विशेष रूप से कॉमेंटेरी खलीकुर रहमान नाना, अनिल पुरोहित, छुटटू कंडक्टर और जाहिद अली ने की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री केशव पटेल जी, नगर परिषद् देवरी के अध्यक्ष श्री रविंद्र रघुवंशी जी, नगर परिषद् देवरी के उपाध्यक्ष श्री जगदीश चौरसिया जी, नगर परिषद् उदयपुरा अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री ब्रजेन्द्र राजपूत जी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री पोहप सिंह जी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्री कपिल लोधी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील लोधी जी, श्री शिवकुमार दुबे जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद दुबे जी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यगण व खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें