Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: अशोकनगर,कोविड केयर सेंटर शीघ्र प्रारंभ हो – कलेक्‍टर,प्राइवेट अस्‍पताल की क्षमता अनुरूप 50 प्रतिशत बेड करें अधिग्रहण

Aditi News Team

Thu, Apr 22, 2021

अशोकनगर। कोविड केयर सेंटर शीघ्र प्रारंभ किया जाए। साथ ही सेंटर के सफल संचालन के लिए पर्याप्‍त स्‍टाफ को समस्‍त नियमों का पालन करते हुए रखा जाए। इस  आशय के निर्देश कलेक्‍टर श्री अभय वर्मा ने शुक्रवार को मुख्‍य चिकि‍त्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी कार्यालय में आयोजित कोविड19 की समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए।
   कलेक्‍टर ने निर्देशित किया कि जिले में आरटीपीसीआर से कोरोना की टेस्टिंग बढाई जाएं। जिला चिकित्‍सालय सहित फीवर क्‍लीनिकों पर लक्ष्‍य के अनुरूप टेस्टिंग कराई जाएं। उन्‍होंने पॉजीटिव आने वाले मरीज के प्रथम संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से कराई जाएं। बाहर  से जिले में आने वाले लोगों की थर्मल स्‍क्रीनिंग कराई जाए। नगरीय क्षेत्रों में जिला शहरी विकास अभिकरण तथा ग्रामीण क्षेत्रों जिला पंचायत/जनपद पंचायत निगरानी की व्‍यवस्‍था करेगें। माईक्रोकंटेनमेंट जोन बनाकर पटवारियों की डयूटी लगाई जाए। जो पॉजीटिव मरीज होम आइसोलेशन में रह रहे है उनकी निगरानी सतत रूप से रखी जाएं। वैक्‍सीनेशन के संबंध में कोरोना वैक्‍सीन टीकाकरण जिले में संचालित सेंटरों को उपलब्‍धता के आधार पर कोरोना वैक्‍सीन उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए।
प्राइवेट अस्‍पताल की क्षमता अनुरूप 50 प्रतिशत बेड करें अधिग्रहणकलेक्‍टर जिले के प्राइवेट अस्‍पतालों में क्षमता के अनुरूप उपलब्‍ध बेड में से 50 प्रतिशत बेड को अधिग्रहण किए जाने के निेर्देश दिए। उन्‍होंने जिला चिकित्‍सालय में ऑक्‍सीजन बेड की संख्‍या विस्‍तार किए जाने हेतु मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी को निर्देश किया। कोरोना पॉजीटिव मरीजों कों कोरोना गाईड लाईन के अनुसार  जिला मुख्‍यालय पर कोरोना  सेंटर सहित सिविल एवं सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर मरीजों की रखे जाने की समुचित  व्‍यवस्‍था की जाएं।
कोरोना कमांड सेंटर संचालित   जिला चिकित्‍सालय में 24 कोरोना कमांड सेंटर संचालित रहेगा। जिसका दूरभाष क्रमांक 1075 है। इस सेंटर पर चिकित्‍सकों की 24 घंटे डयूटी लगाई है। कोरोना कमांड सेटर पर कोरोना संक्रमण तथा बचाव संबंधी परामर्श ले सकते है।
   बैठक में अपर कलेक्‍टर डॉ. अनुज रोहतगी,मुख्‍यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री बी.एस.जाटव,मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. हिमांश शर्मा ,एसडीएम श्री रवि मालवीय,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जे.आर.त्रिवेदिया,मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी श्री पी.के सिंह सहित संबंधी अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें