Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कलेक्टर ने किया कोविड़-आई.सी.यू. वार्ड का निरीक्षण,30 बिस्तरों के बनाए गए नए वार्ड में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई लाईन बिछाने दिए निर्देश, स्ंक्रमित मरीजों से उपचार व्यवस्था की ली जानकारी

Aditi News Team

Sat, Apr 10, 2021

कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा आज जिला चिकित्सालय स्थित कोविड़-आई.सी.यू. एवं कोविड वार्ड का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने कोविड़ संक्रमित उपचार ले रहे रोगियों से चर्चा की और उनके उपचार एवं व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस मौके पर उन्होने कोविड़-19 के मद्देनजर बनाए गए वार्ड में बढ़ाए गए 30 बिस्तरों एवं उपचार हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कोविड़ के भर्ती होने वाले रोगियों के लिए ऑक्सीजन सप्लाई लाईन बिछाने एवं सत्त मानीटरिंग करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. यदु को दिए। उन्होने कहा कि कोविड़-19 से संक्रमित भर्ती मरीजों के लिए आवश्यकता होने पर ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित रहे।
    इसके साथ ही उन्होने चिकित्सालय में कुण्डी(कुंए) से प्रदाय की जा रही पेयजल की व्यवस्थाएं देखी। इस अवसर पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद राजगढ़ जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि चिकित्सालय में पेयजल एवं अन्य कार्यो के लिए पानी आवश्यकताओं पूर्ति के लिए घरेलू नल कलेक्षन के स्थान पर व्यवसायिक नल कनेक्षनप्रदान करें।इस हेतु उन्होने बड़ी पाईप लाईन बिछाई जाने के निर्देश दिए। ताकि, चिकित्सालय में पर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रहे।
    इस मौके पर सिविल सर्जन सह जिला चिकित्सा डॉ. आर.एस. परिहार सहित अन्य चिकित्सकगण मौजूूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें