Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर सिहोरा में पांच दुकानें सील<br>तेईस सौ रुपये का जुर्माना वसूला

Aditi News Team

Sat, May 22, 2021

सिहोरा। जनता कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर आज शनिवार को सिहोरा में पांच दुकानों को सील किया गया और चालानी कार्यवाही कर दुकान संचालकों से 2 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। तहसीलदार सिहोरा राकेश चौरसिया के अनुसार कोरोना कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर सील की गई दुकानों में से दो दुकानें एक जनरल स्टोर्स और एक किराना दुकान को खितौला में सील किया गया। जबकि तीन सील की गई दुकानें गोपाल डेयरी, सोनू फर्नीचर और संतोष पटैल की किराना दुकान सिहोरा की हैं। तहसीलदार सिहोरा के मुताबिक गोपाल डेयरी से 300 रुपये तथा शेष सभी दुकानों से 500-500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें