Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा में धारा 144 का उल्लंघन करने व मास्क नहीं लगाने वाले 30 व्यक्तियों पर लगा 17050 रूपये का जुर्माना गाडरवारा में धारा 144 का उल्लंघन करने व मास्क नहीं लगाने वाले 30 व्यक्तियों पर लगा 17050 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sat, Apr 3, 2021

गाडरवारा। कलेक्टर श्री वेद प्रकाश के निर्देशन में जिले में रोको- टोको अभियान चलाया जा रहा है। रोको- टोको अभियान के तहत कोरोना संक्रमण की रोकथाम प्रभावी तरीके से करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर रूप से अभियान चलाते हुए लोगों से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सेनेटाइजर का उपयोग करने के लिए अपील की जा रही है।
   इसी क्रम में दो अप्रैल रंग पंचमी को गाडरवारा में एसडीएम श्री राजेन्द्र पटैल, एसडीओपी श्री ओपी त्रिपाठी, तहसीलदार श्री राजेश मरावी, नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल व सुश्री रिचा कौरव, थाना प्रभारी श्री राजपाल सिंह बघेल सहित राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका के अधिकारी- कमर्चारियों के संयुक्त अमले के साथ नगर का भ्रमण किया गया। संयुक्त टीम ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं मास्क लगाने की अपील की गई। इस दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने पर 3 दुकानदारों पर 1500 रुपये का जुर्माना एवं मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 14 लोगों के विरूद्ध 1750 रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही विगत दिवस सील की गई दुकानों में से 3 दुकानों पर 13000 रुपये का जुर्माना किया गया।
   इसके अलावा गाडरवारा अनुभाग के अंतर्गत साईंखेड़ा में 10 व्यक्तियों पर 800 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
   इस प्रकार गाडरवारा अनुभाग अंतर्गत राजस्व, पुलिस एवं नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा कुल 30 व्यक्तियों पर 17050 रुपये का जुर्माना किया गया। साथ ही  सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने एवं अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की अपील भी की गई। प्रशासनिक अमले द्वारा नगर में किये भ्रमण के कारण  लोगों द्वारा रंग पंचमी शालीनता पूर्वक मनाई गई और किसी भी प्रकार के जुलूस आदि नहीं निकाले गये।

Tags :

जरूरी खबरें