Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: गाडरवारा में रोको- टोको अभियान के तहत हुई कार्रवाई,मास्क नहीं लगाने वाले 115 व्यक्तियों पर लगा 11 हजार 190 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Fri, Mar 19, 2021

गाडरवारा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।
         इसी क्रम में जिले गाडरवारा में एसडीएम श्री राजेन्द्र पटैल के मार्गदर्शन में रोको- टोको अभियान चलाया गया। कोविड- 19 के संक्रमण के नियंत्रण के लिए बनाये गये नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर और सार्वजनिक स्थानों पर बगैर मास्क के आने- जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम की 18 एवं 19 मार्च को की गई कार्रवाई में गाडरवारा में मास्क नहीं लगाने वाले 115 व्यक्तियों पर 11 हजार 190 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस दौरान नि:शुल्क मास्क भी वितरित किये गये।
         अभियान के तहत संयुक्त टीम द्वारा मास्क नहीं लगाने पर गाडरवारा में 18 मार्च गुरूवार को 73 व्यक्तियों पर 7 हजार 190 रूपये और 19 मार्च शुक्रवार को 42 व्यक्तियों पर 4 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही लोगों को कोविड- 19 संक्रमण से बचाव के संबंध में शासन द्वारा जारी नवीन निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।
         इस मौके पर तहसीलदार श्री राजेश मरावी, नायब तहसीलदार श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री एपीएस गहरवार, अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें