Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: छतरपुर,आयुष्मान कार्ड तेजी के साथ अधिकाधिक संख्या में बनाएं

Aditi News Team

Fri, Jun 4, 2021

छतरपुर। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने शुक्रवार की देर शाम नगरीय निकायों की विभागीय समीक्षा में निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में आयुष्मान कार्ड तेजी के साथ अधिकाधिक संख्या में बनाएं जाएं और जिन पात्र लोगों को अस्थाई खाद्यान्न की पर्ची जारी नही हुई है उनके नाम जोड़ते हुए अस्थाई राशन पर्ची जारी करें तथा वर्षा के पूर्व हो सकने वाले निर्माण कार्य पूर्ण करें। आयुष्मान कार्ड बनाने में कियोस्क एजेंसी के संचालक शिथिलता बरत रहे हैं उन्हें नोटिस जारी करें और संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर उनकी सेवाएं समाप्त करें। बैठक में पी.ओ डूडा, छतरपुर जिले की नगरपालिका और नगर पंचायतों के सीएमओ उपस्थित थे।
    श्री सिंह ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना में जहां राशि उपलब्ध है तो राशि जारी करते हुए निर्माण कार्य वर्षा के पहले पूर्ण कराएं। बैठक में आवास निर्माण के पूर्ण होने से शेष रहे कार्य, शहरी क्षेत्रों के नालों की सफाई, आयुष्मान योजना में लक्ष्य के विरूद्ध अब तक बनाएं गए कार्ड की प्रगति और पिछले 10 दिनों में बनाएं गए आयुष्मान कार्डों की संख्या, शहरी क्षेत्रों में वर्षाकाल में ऐसे स्थान जहां जल भराव की स्थिति निर्मित होती है की समीक्षा की गई।
    कलेक्टर ने निकायों के सीएमओ को निर्देशित किया कि मास्क नही पहननें वालें लोगों की जांच का अभियान जारी रखें। सड़क के किनारे और फेरी लगाकर फल, सब्जी और अन्य वस्तुओं का व्यापार करने वालें सभी लोगों का कोविड टीकाकरण कराने के लिए उन्हें सूचित करें। साथ ही नगरपालिका के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के टीकाकरण कराते हुए प्रमाण-पत्र दें। शहर के सभी दुकानदारों एवं उनके परिवार तथा दुकान पर काम करने वाले वर्कर्स एवं उनके परिवार के लोगों का टीकाकरण कराएं और प्रमाण-पत्र भी लें और प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण की प्रगति की जानकारी लें। बैठक में स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा की गई।
    कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन नगरपालिका में आगामी समीक्षा बैठक तक 50 प्रतिशत से कम आयुष्मान कार्ड बनाएं जाएगें उन नगरपालिका एवं नगर पंचायतों के सीएमओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें कहा कि जिन क्षेत्रों में कंटेंटमेंट जोन बनें है वहां शक्ति से कोविड नियमों का पालन कराएं। आयुष्मान कार्ड बनाने में कियोस्क एजेंसी के संचालक शिथिलता बरत रहे हैं उन्हें नोटिस जारी करें और संतोषप्रद जवाब नहीं होने पर उनकी सेवाएं समाप्त करें।

Tags :

जरूरी खबरें