Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जबलपुर,कलेक्टर ने जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना मरीजों के उपचार व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aditi News Team

Tue, Apr 6, 2021

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर कोविड मरीजों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस अवसर पर उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की उपलब्धता की जानकारी ली । श्री शर्मा ने जिला अस्पताल की कोविड मरीजों के उपचार की क्षमता बढ़ाने के कार्ययोजना पर भी चर्चा की । इस दौरान सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया एवं सिविल सर्जन डॉ सी बी अरोरा भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री शर्मा ने इस मौके जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगाने बनाये वेक्सीनेशन सेंटर का भी निरीक्षण किया।
कोविड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये कलेक्टर श्री शर्मा ने कोविड केयर सेंटर ज्ञानोदय जाकर वहां की व्यव्स्थाओं को देखा तथा संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिस प्रकार विगत वर्ष में कोविड केयर सेंटर का बेहतर संचालन हुआ था वैसे ही आवश्यकता पड़ने पर करें। उन्होंने ज्ञानोदय में सभी व्यवस्थायें शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस दौरान एस.डी.एम. रांझी दिव्या अवस्थी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कोविड संक्रमितों के बेहतर इलाज व व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर श्री शर्मा ने शहरी सामुदायिक केन्द्र माढ़ोताल व शास. आयुर्वेद चिकित्सालय पहुंचकर भी वहां की व्यवस्थाओं को देखा।

Tags :

जरूरी खबरें