Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: जबलपुर,कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग पर दें ज्यादा ध्यान,वर्चुअल मीटिंग में कलेक्टर ने दिये निर्देश

Aditi News Team

Sun, Mar 28, 2021

जबलपुर। कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज रविवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से उन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं जहां अपेक्षाकृत ज्यादा संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं।
    श्री शर्मा ने मीटिंग में कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर देते हुए कहा कि फील्ड में तैनात आरआरटी टीमें कोरोना पॉजिटिव के नजदीकी संपर्क में आने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दें तथा लक्षण दिखाई देने पर उनके कोविड टेस्ट हेतु उनके सेम्पल भी लिये जायें। श्री शर्मा ने होमआइसोलेशन के नियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये हैं।
    कलेक्टर ने वर्चुअल मीटिंग में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के घरों पर पोस्टर चस्पा करने तथा उनके घरों को नगर निगम के माध्यम से सेनिटाइज कराने की भी हिदायत अधिकारियों को दी। उन्होंने कोरोना कंट्रोल रूम से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर नजर रखने तथा टेली मेडिसिन सेंटर से वीडियो कॉलिंग के जरिये नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के निर्देश दिये हैं।
    श्री शर्मा ने शासकीय एवं निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए उपलब्ध बिस्तरों की लगातार अपडेट लेने की हिदायत भी है। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के एवं रोकथाम के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं। वर्चुअल मीटिंग से आरआरटी टीम एवं एमएमयू टीम के प्रभारी, सभी बीएमओ तथा टेली मेडिसिन सेंटर में तैनात चिकित्सक भी जुड़े थे।

Tags :

जरूरी खबरें