Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने एसडीएम के निधन पर किया शोक व्यक्त

Aditi News Team

Mon, Apr 26, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री भरत यादव ने नरसिंहपुर ज़िले की गाडरवारा अनुभाग के अनुविभागीय एवं राजस्व अधिकारी श्री राजेन्द्र पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया है । उन्होंने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि श्री पटेल ने कोरोना वॉरीयर के रूप में अपने पदीय कर्तव्यों का पूरी गम्भीरता से पालन किया। ईश्वर इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करें।
विदित है कि 57 वर्षीय एसडीएम श्री पटेल 14 अप्रैल को कोरोना पॉज़िटिव होने पर गाडरवारा शासकीय चिकित्सालय में उपचाररत थे। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उन्हें 23 अप्रैल को जबलपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। किंतु इलाज के दौरान सोमवार 26 अप्रैल को रात्रि में उनका निधन हो गया।

Tags :

जरूरी खबरें