Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय और रेडक्रॉस भवन का निरीक्षण,मौक़े पर मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

Aditi News Team

Tue, Apr 27, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री भरत यादव द्वारा मंगलवार को जिला चिकित्सालय एवं रेडक्रॉस भवन का औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के सस्पेकटेड वार्ड एवं शौचालय में पर्याप्त साफ़ सफ़ाई की व्यवस्था के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए ।उन्होंने कहा कि कोविड वार्ड में इलाजरत संक्रमित व्यक्तियों के परिजन अंदर नहीं जा पाएंगे । बाहर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से परिजन कोरोना वार्ड में मौजूद मरीज़ को देख एवं चर्चा कर सकेंगे। इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने लोक सेवा प्रबंधक एवं ई गवर्नेंस अधिकारियों को निर्देशित किया ।
उन्होने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रहे कि किसी भी स्थिति में कोविड वार्ड में परिजनों को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी ।परिजनों द्वारा लाया गया भोजन अस्पताल स्टाफ़ के माध्यम से मरीज़ों तक पहुँचाया जावेगा। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का उपयोग जिस मरीज़ को आवश्यकता है उसे ही प्राप्त हो ।उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज जबलपुर द्वारा बनायी गई कोरोना गाइडलाइन का पालन चिकित्सीय स्टाफ़ द्वारा किया जाए।
रेडक्रॉस भवन का निरीक्षण के दौरान उन्होंने लिफ़्ट एवं साफ़ सफ़ाई व्यवस्था भी देखी ।नगरपालिका अधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त भवन में तत्काल साफ़ सफ़ाई करवाई जाए ।उक्त भवन दो दिवस के बाद संचालित होना शुरू हो जाएगा ।इस मौक़े पर सिविल सर्जन डॉक्टर अनिता अग्रवाल ,पीडब्लूडी अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें