Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,जिले के लैब टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट का हुआ प्रशिक्षण

Aditi News Team

Sat, Feb 20, 2021

नरसिंहपुर। जिले के लैब टेक्नीशियन एवं फार्मासिस्ट का प्रशिक्षण ई- दक्ष केन्द्र नरसिंहपुर में आयोजित किया गया। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार जैन, डॉ. एआर मरावी ने महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया।
   प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर डॉ. गुलाब खातरकर, एपीडिमियोलॉजिस्ट, जिला डाटा मैनेजर आईडीएसपी श्री कुंवर सिंह कुशवाहा ने दिया।
  प्रशिक्षण में बताया गया कि जिले में एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम- आईडीएसपी के तहत इंटीग्रेटेड हेल्थ इंफॉर्मेशन प्लेटफार्म- आईएचआईपी शुरू किया जा रहा है। इसके माध्यम से संचारी रोगों की मॉनीटरिंग की जायेगी। फार्मासिस्ट संबंधित क्षेत्र में होने वाले संक्रामक रोगों की जानकारी वेबपोर्टल व एप के माध्यम से तत्काल अपलोड करेंगे, इससे किस क्षेत्र के किस गांव में संक्रामक बीमारी के मरीज बढ़ रहे हैं, इसका पता लगाने में आसानी होगी। इस प्लेटफार्म से लैब टेक्नीशियन प्रतिदिन रियल टाईम में संबंधित क्षेत्र में होने वाली संक्रामक बीमारियों संबंधी नमूने एकत्रित कर जांच रिपोर्ट अपलोड करेंगे। इससे हितग्राही को जांच रिपोर्ट मिलेगी और संक्रमण बढ़ने पर तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।
         इस मौके पर वरिष्ठ प्रशिक्षक ई- दक्ष केन्द्र श्री इंद्रेश यादव, श्री राहुल सोनी व श्री अमित बैरागी भी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें