Monday 7th of September 2026

ब्रेकिंग

पिता और तीन बेटियों की अर्थियाँ एक साथ उठीं

राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया

3 हजार शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवंस्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे

बीएमसी में मरीजों का जाना हाल-चाल; दिए त्वरित व बेहतर इलाज के कड़े निर्देश

: नरसिंहपुर,जिले के शहरी क्षेत्रों में शतप्रतिशत टीकाकरण की प्रभावी कार्ययोजना बनायें- कलेक्टर

Aditi News Team

Sat, Jun 26, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री वेद प्रकाश ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिये कि जिले के शहरी क्षेत्र में सभी 8 नगरीय निकायों में शतप्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर अमल शुरू करें। नगरीय निकाय के किस वार्ड में कितनी वैक्सीन की आवश्यकता होगी, इसका आंकलन पहले से ही कर लें।

         बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री केके भार्गव, सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार जैन, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एआर मरावी, सभी बीएमओ व सीएमओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

         कलेक्टर ने कहा कि जिले में शतप्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की पूर्ति के लिए गंभीरता पूर्वक कार्य करें। सभी कार्य योजना पहले से ही तैयार कर लें। अनुशासन में रहकर कार्य करें। वैक्सीनेशन के कार्य में तनिक भी लापरवाही व उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पर महामारी एक्ट के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जायेगी। वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान टीकाकरण का कार्य निश्चित समय पर शुरू होना चाहिये। बीएमओ क्षेत्र का लगातार भ्रमण करें। कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर तुरंत आईसोलेट करें और कांटेक्ट ट्रेसिंग तेजी से की जाये।

Tags :

जरूरी खबरें