Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

करवा चौथ के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश

तेन्दूखेड़ा में होगा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अक्टूबर की गई प्रथम 200 पात्र आवेदनों को मिलेगा अवसर

गाडरवारा में राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन ,रीवा संभाग रहा उपविजेता एवं सागर को मिला तृतीय स्थान

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

: नरसिंहपुर,टीकाकरण महाअभियान - कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण का जायजा लिया

Aditi News Team

Thu, Nov 11, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर रोहित सिंह ने बुधवार को कोविड टीकाकरण महाअभियान अंतर्गत एमएलबी स्कूल नरसिंहपुर में हो रहे टीकाकरण का जायजा लिया। जिले में 225 केन्द्रों पर एवं घर-घर जाकर मोबाइल टीमों द्वारा ऐसे लोग जिनका दूसरा डोज ड्यू है उन्हें दूसरा डोज लगाया है। कलेक्टर श्री सिंह ने नरसिंहपुर शहर के एमएलबी स्कूल में किये जा रहे टीकाकरण का निरीक्षण किया।
    टीकाकरण कार्य में सम्मिलित स्टाफ से अब तक हुये टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही को कोविड टीका लगवाया जाये। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के पश्चात आधे घंटे के लिए पात्र व्यक्ति को आब्जर्वेसन रूम में रखा जाये।
  इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राधेश्याम बघेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
स्कूली छात्राओं से की चर्चा  कलेक्टर श्री सिंह ने एमएलबी स्कूल में संचालित कक्षाओं में जाकर छात्राओं से संवाद किया। कक्षा 9 वीं की छात्रा से उन्होंने शिक्षण कार्य की जानकारी ली। छात्राओं द्वारा बताया गया कि नवम्बर माह में आयोजित होने वाली नेस की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर ने छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनायें दी। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय परिसर में व्याप्त गंदगी देखकर असंतोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न हो। गार्डन स्वच्छ एवं साफ- सुथरे हों, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।
निर्माणाधीन भवन का किया निरीक्षण   इस दौरान कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में कक्षा 10 वीं के लिए निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। यहां मौजूद ठेकेदार को निर्माण कार्य बेहतर गुणवत्ता एवं समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

Tags :

जरूरी खबरें