Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर,मरीजों की सेवा में स्टॉफ नर्स नाजनीन बानो का कोरोना पॉजिटिव होना बाधा नहीं बना<br>स्वस्थ होकर जिला अस्पताल में फिर से काम पर लौटीं

Aditi News Team

Fri, Apr 30, 2021

नरसिंहपुर । कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही लोग घबरा जाते हैं, परंतु जिला चिकित्सालय नरसिंहपुर की स्टॉफ नर्स नाजनीन बानो को जब पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव हैं, तो वे तनिक भी नहीं घबराई। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर नाजनीन बानो  फिर से जिला चिकित्सालय में अपने काम पर लौट आईं और मरीजों की सेवा में तत्परता से जुट गई हैं। नाजनीन बानो कहती है कि लोग अपनी सोच को सकारात्मक रखें, तो इससे इम्युनिटी बढ़ती है और मरीज जल्दी स्वस्थ होता है।
   नाजनीन बानो बताती हैं कि सर्दी- जुकाम व बुखार के लक्षण देखने पर मैंने कोविड- 19 की जांच कराई, जो पॉजिटिव निकली। इसके बाद मुझे जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में 7 दिन के लिये भर्ती किया गया। फिर मैं अपने घर पर 7 दिन कोरंटाइन रही। मैं अपने सहपठियों के साथ रहती थी, परंतु कोरंटाइन अवधि में मैं अलग कमरे में रही। मैंने कोविड- 19 प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन किया। तत्पश्चात पूरी तरह स्वस्थ होकर जिला चिकित्सालय में फिर से मरीजों की सेवा में लग गई।
   कोरोना योद्धा नाजनीन बानो  लोगों से आग्रह करती हैं कि वे थोड़े भी लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर को दिखायें और कोरोना पॉजिटिव होने पर घबरायें नहीं। पौष्टिक भोजन करें। डॉक्टर की सलाह से समय पर दवाईयां लें। कोरोना महामारी से बचने के लिये कोरोना गाइड लाइन और शासन के निर्देशों का पालन करें। बगैर मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें। बार- बार हाथों को सेनेटाइज करते रहें। कोविड- 19 की वैक्सीन जरूर लगवायें।

Tags :

जरूरी खबरें