Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: नरसिंहपुर में कलेक्टर व एसपी ने किया पैदल भ्रमणसघन अभियान चलाकर बगैर मास्क वाले दुकानदारों व ग्राहकों पर लगाया जुर्माना<br>57 लोगों पर लगा 11 हजार 250 रूपये का जुर्माना

Aditi News Team

Sat, Jun 26, 2021

नरसिंहपुर । कलेक्टर श्री वेद प्रकाश व पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने शनिवार को नरसिंहपुर में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान सघन अभियान चलाकर बगैर मास्क वाले दुकानदारों व ग्राहकों पर जुर्माना लगाया गया। अभियान में 57 लोगों पर 11 हजार 250 रूपये का जुर्माना लगाया गया और एक शोरूम सील किया गया।

         भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, एएसपी श्री सुनील कुमार शिवहरे, एसडीएम श्री आरएस बघेल, तहसीलदार, सीएमओ, पुलिस, नगर पालिका व राजस्व विभाग का अमला मौजूद था।

         कलेक्टर एवं एसपी ने सुभाष पार्क से सिंहपुर चौराहा, कंदेली, राम मंदिर, एलआईसी ऑफिस के सामने, बाहरी रोड, इतवारा बाजार से सुभाष पार्क तक पैदल भ्रमण किया।

         कलेक्टर ने बगैर मास्क लगाये सामान बेचने वाले दुकानदारों और बगैर मास्क के सामान खरीदने वाले ग्राहकों के विरूद्ध जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने दुकानदारों को समझाइश दी कि वे मास्क के बगैर आने वाले ग्राहकों को सामग्री की बिक्री नहीं करें। नो मास्क- नो सर्विस पर सख्ती से अमल किया जावे। जिन दुकानों पर बगैर मास्क के ग्राहक पाये गये उन दुकानदारों के विरूद्ध जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान बगैर मास्क वाले राहगीरों, वाहन चालकों के विरूद्ध भी जुर्माना लगाया गया। सब्जी विक्रेताओं को भी समझाइश दी गई।

Tags :

जरूरी खबरें