Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: बैतूल,स्वास्थ्य विभाग की चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Aditi News Team

Wed, Mar 10, 2021

बैतूल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (लिंग चयन प्रतिषेध) विषय पर चि़त्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
   प्रतियोगिता में प्रसव पूर्व लिंग निदान तकनीक की जानकारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके धुर्वे एवं जिला मीडिया अधिकारी श्रीमती श्रुति गौर तोमर द्वारा प्रदाय की गई तथा भारत एवं मध्यप्रदेश में शिशु लिंगानुपात के संबंध में प्रकाश डाला गया। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने विषय पर आधारित ध्यानाकर्षित चित्रों का प्रदर्शन किया।
   चित्रकला प्रतियोगिता में ओपन केटेगरी में प्रथम श्री श्रेणिक जैन, द्वितीय कु. उमा सोनी एवं तृतीय कु. तेजस्विनी साहू रहीं, जबकि सांत्वना पुरूस्कार हेतु श्री सदाराम झरबड़े एवं श्री दुर्गाप्रसाद मोरले को चयनित किया गया।
   कक्षा नवमीं से 12वीं के विद्यालयीन वर्ग में प्रथम कु. दिशा मौर्य, द्वितीय श्री वेदांत अग्रवाल, तृतीय कु. कनिका साहू तथा सांत्वना पुरूस्कार हेतु कु. डॉली सोरगिले तथा कु. वैष्णवी शिवारे को चयनित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक गण के रूप में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रेणुका गोहिया,  डीपीएचएनओ श्रीमती एमएन पीटर एवं उप मीडिया अधिकारी श्रीमती अभिलाषा खर्डेकर सम्मिलित रहीं।  
   चित्रकला प्रतियोगिता में विजित प्रतिभागियों को 12 मार्च को (लिंग चयन प्रतिषेध) विषय पर आधारित टॉक- शो में पुरूस्कृत किया जायेगा।

Tags :

जरूरी खबरें