Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भिण्ड कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ, आमजन नियमों का पालन करें-कलेक्टर<br>

Aditi News Team

Sat, Nov 21, 2020

कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, आमजन शासन की गाईडलाईन के अनुसार नियमो का पालन करें। बैठक कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु क्राईसेंस मैनेजमेंट ग्रुप की कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभागार में आयोजित की गई।
    बैठक में जिला पंचायत सीईओ आईएस ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, एसडीएम भिण्ड-अटेर उदयसिंह सिकरवार, प्रिन्ट एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
    कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रत्येक नागरिको द्वारा सार्वजनिक स्थलो पर फेस मास्क का इस्तेमाल, अनिवार्य रूप से किया जाए तथा इसका पालन नहीं करने वाले नागरिको पर जुर्माने अधिरोपित कर विधिवत बसूली तथा अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाए। कक्षा 1 से 8 तक जिले के समस्त स्कूल 31 दिसम्बर 2020 तक बंद रखे। कलेक्टर ने कहा कि विवाह समारोह, सामाजिक कार्यक्रम में भीड की रोकथाम के लिए आप लोगों द्वारा सुझाव मांगे गए है। उन्होंने कहा कि कोरोना की रफ्तार कम नहीं हुई करोनो से जिले के नागरिको को सावधानी बरतनी होगी। साथ ही 100 प्रतिशत मास्क का उपयोग होना चाहिए।
    समाजसेवियो एवं पत्रकारों द्वारा बताया गया कि बिना मास्क के पेट्रोल/डीजल नहीं दिया जाए। ऑटो वाले भी बिना मास्क के सवारी न बैठाऐ। बैठाने पर सवारी के हिसाब से जुर्माना लगाया जाए। सब्जी मण्डी को चार हिस्सों में बांट दिया जाए, जैसे कि अटेर रोड, इटावा रोड, बस स्टेण्ड साईड और लहार रोड, ताकि सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो सके। शादी समारोह में लोगो की संख्या तय की जाए। मास्क, शोसल डिस्टेसिंग एवं सेनेटाइजर का उपयोग अनिवार्य किया जाए। हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही साप्ताहिक अवकाश का सख्ती से पालन किया जाए। समाजसेवियो द्वारा बताया गया कि 9 से 12वीं तक के जो स्कूल खुल रहे है वहां मास्क अनिवार्य रूप से पालन हो। सभी यूनियन की बैठक बुलाई जाए।
कलेक्टर ने की आमजन से सतर्कता बरतने की अपील    कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह रावत ने बढ़ रहे कोरोना के मामलों के मद्देनजर जिले में आवश्यक एहतियात बरतने की अपील आम नागरिको से की है। कलेक्टर ने कहा कि नागरिक, कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करें। मास्क का आवश्यक रूप से उपयोग करें। बार-बार साबुन से हाथ धोएं सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखे  और अपनों के लिए, स्वयं के लिए और राष्ट्र के लिए संवेदनशील रह कर कोरोना वायरस से बचाव के प्रति सजग, सतर्क बने रहें।

Tags :

जरूरी खबरें