Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल,अपर मुख्य सचिव श्री सुलेमान ने किया हमीदिया अस्पताल का दौरा<br>आज से शुरू होगा उपचार- 50 वेंटीलेटर और मिलेंगे

Aditi News Team

Mon, Apr 5, 2021

भोपाल। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने गाँधी मेडीकल कालेज के डीन और हमीदिया अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिए है कि वे कोविड मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों सहित सभी संसाधन जरूरत से 20 फीसदी ज्यादा भंडारित करके रखें। श्री सुलेमान ने हमीदिया में बनाये गए डेडिकेटेड कोविड वार्ड के सभी ब्लाक का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री कवींद्र कियावत, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री निशांत वरवड़े भी उपस्थित थे।"50 वेंटिलेटर जल्दी दिए जाएंगे"   अपर मुख्य सचिव ने अस्पताल में उपलब्ध आई सी यू और वेंटिलेटर बिस्तरों की स्थिति भी देखी। उन्होंने कहा कि चूंकि भोपाल राजधानी है और अन्य जिलों के मरीजो का भी भोपाल पर दबाब रहता है, इसलिए आई सी यू और वेंटिलेटर बेड बढ़ाये जाएंगे।उन्होंने कहा कि इसी सप्ताह यहां 50 और वेंटिलेटर उपलब्ध कराए जाएंगे।"परचेज आर्डर प्लेस करें, कृत्रिम संकट पैदा नही हो"   श्री सुलेमान ने कोविड के उपचार में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दवाईयां, आक्सीजन, इंजेक्शन सभी तरह की किट्स आदि की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी तरह के संसाधनों की खरीदी के आर्डर तत्काल दें और आवश्यक सामग्री से 20 प्रतिशत अधिक सामग्री क्रय करें। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान किसी भी सामग्री का कृत्रिम संकट नहीं हो। "आज से प्रारंभ होगा नई बिल्डिंग में उपचार" इस बीच संभागायुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने अपर मुख्य सचिव को नए भवन में बनाए गए कोविड डेडीकेटेड वार्ड के सभी फ्लोर का निरीक्षण कराया। उन्होंने जानकारी दी कि मंगलवार को भवन के 5 नम्बर फ्लोर पर आक्सीजन युक्त बिस्तरों पर मरीजों को भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया जाएगा। इसी तरह 6 फ्लोर पर आईसीयू और वेंटीलेटर वार्ड को भी मंगलवार से प्रारंभ कर दिया जाएगा। इन वार्डों में चिकित्सकों और अन्य पैरामेडीकल स्टाफ को प्रशिक्षित कर तैनात भी कर दिया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें