Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल,रेल मंडल द्वारा कोविड-19 मरीजों के लिए 20 आइसोलेशन कोच तैयार,आइसोलेशन कोच में एसिंप्टोमेटिक मरीज आइसोलेशन में अपना उपचार करा सकेंगे,रेल मंडल द्वारा कोरोना की लड़ाई में सराहनीय पहल - 292 बेड तैयार

Aditi News Team

Sat, Apr 24, 2021

भोपाल। कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के लिए भोपाल रेल मंडल द्वारा आइसोलेशन कोच भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़े किए गए हैं। यह आइसोलेशन 20 कोच में तैयार किए गए हैं जिससे लगभग 292 बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

  आज अपर कलेक्टर श्री उमराव सिंह मरावी, रेल्वे के एडीआरएम श्री गौरव राजपूत, सीनियर कमांडेंट तथा सीएमएचओ भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने आइसोलेशन कोच का निरीक्षण कर व्यवस्थाएँ देखीं।    रेल मंडल द्वारा कोरोना की इस लड़ाई में सराहनीय पहल करते हुए आइसोलेशन कोच तैयार किए गए हैं जिनमें 292 बैड्स उपलब्ध हैं। इन आइसोलेशन कोच में एसिंप्टोमेटिक मरीज या ऐसे मरीज यहां रहकर अपना उपचार करा सकेंगे जिनके परिवार में 3 या 4 से अधिक सदस्य हैं। ऐसे मरीजों को यहाँ भर्ती कर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वह शीघ्र स्वास्थ्य लाभ ले सकें।   अपर कलेक्टर श्री उमराव सिंह मरावी ने बताया कि इन आइसोलेशन कोच में उन मरीजों को उपचार के लिए लाया जायेगा जिनके परिवार में जगह कम है और अधिक सदस्य मौजूद हैं, रेलवे के चिकित्सकों तथा स्टाफ द्वारा 24x7 समस्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही भोजन, नाश्ता सहित अन्य संसाधनों की भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई गई है।

Tags :

जरूरी खबरें