Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल,संभाग आयुक्त श्री कियावत ने किया क्वांरेटाईन सेंटर का निरीक्षण,क्वांरेटाईन सेंटर में बेहतर इंतजाम के दिए निर्देश

Aditi News Team

Sat, Apr 24, 2021

भोपाल। संभाग आयुक्त श्री कवीन्द्र कियावत ने नसरुल्लागंज विकासखंड के सताराना एवं ग्राम गोपालपुर में शासकीय बालक जूनियर छात्रावास पहुँचकर बनाए गए क्वांरेटाईन सेंटर का निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्वांरेटाईन सेंटर में बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे की क्वांरेटाईन सेंटर पर आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने  आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की। उन्होंने कहा कि सर्वे कार्य में कोई भी घर ना छूटे।  साथ ही कोरोना कर्फ्यू एवं क्वांरेंटाइन सेंटर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।   श्री कियावत ने निर्देश दिए कि सर्वे के दौरान यदि सर्दी, खांसी, बुखार लक्षण वाले मरीज पाए जाते हैं तो उन्हें तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए भेजें। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर आवश्यक दवाइयों का वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना गाइड लाईन से लोगों को जागरुक करें ताकि कोरोना संक्रमण का प्रसार रोका जा सके। उन्होंने सभी से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क लगाने तथा बार-बार हाथों को साबुन से धोने की अपील की।   निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें