Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा,प्रथम चरण में 15500 स्वास्थ्‍य कर्मियों को वैक्सीनेशन

Aditi News Team

Tue, Dec 15, 2020

भोपाल। कोविड-19 वैक्सीन कार्यक्रम के लिए सोमवार को जिला टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई। कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मियों को वैक्सीनेशन किया जाना है। जिसके तहत 85 शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं के 12 हजार 427 कर्मचारियों एवं 1038 निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के 13 हजार 073 कमियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाया जाएगा। अपर कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ ने बैठक की अध्यक्षता की।    बैठक में निर्देशित किया गया कि ब्लॉक टास्क फोर्स बैठक का आयोजन एसडीएम की अध्यक्षता में किया जाएगा। कोविड-19 की वैक्सीन की पहुँच सभी व्यक्तियों तक सुनिश्चित करने के लिए कोविन पोर्टल पर प्रविष्टियां की जाएगी। पहले हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाईन वर्कर एवं 50 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल के माध्यम से चयन के लिए यूजर आईडी एवं पासवर्ड मिलेंगे। कोरोना के टीकाकरण हेतु कोविन ऐप के माध्यम से सभी प्रक्रियाओं का संचालन किया जाएगा। इसमें वैक्सीनेशन हेतु प्लानिंग, प्रोसेसिंग एवं मॉनिटरिंग की प्रक्रिया शामिल है। इसमें हितग्राहियों की समस्त जानकारी टीकाकरण सत्रों की प्लानिंग, इनवेंटरी कोल्ड चैन की जानकारी संधारित होगी।

Tags :

जरूरी खबरें