Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

: भोपाल हेलीकॉप्टर से भोपाल पहुँचे रेमडेसिविर इंजेक्शन के 32 बॉक्स<br>अत्यावश्यक संसाधनों की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी

Aditi News Team

Thu, Apr 22, 2021

भोपाल। कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार हेतु अत्यावश्यक संसाधनों की आपूर्ति के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में आज मंगलवार को दोपहर मे इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल जिले के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन के 32 बॉक्स पहुँचे। इन 32 बक्सों में 1536 रेमडेसीविर इंजेक्शन प्राप्त हुए हैं।    हेलीकॉप्टर से स्टेट हैंगर भोपाल पहुँचे रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप को अपर कलेक्टर श्री उमराव मरावी, एसडीएम मनोज उपाध्याय समेत फूड एवं ड्रग इंस्पेक्टर और चिकित्सकों ने  प्राप्त किया।    जिले के कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन का बेहतर प्रबंधन एवं उपयोग किया जाएगा।

Tags :

जरूरी खबरें