Sunday 6th of September 2026

ब्रेकिंग

जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख है। • आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया प्रकरण पंजीवद्ध

सिवनी पुलिस की 24 घंटे में बड़ी सफलता - नेशनल हाईवे 44 पर हुई 1 करोड़ से अधिक की डकैती का खुलासा

इमारत गिरने से DU के छात्र मलबे में फंसे हुए NDRF की टीम मौके पर पहुंची रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी

परिस्थितियां नहीं, उनके सामने हमारी मानसिक स्थिति ही असली चुनौती

कार्यालय के बाहर पुलिस ने की नाकेबंदी

: मंडला,कलेक्टर ने पिलाई बैगा बच्चों को दो बूंद जिंदगी की

Aditi News Team

Mon, Feb 1, 2021

मंडला। बैगा टोला सेमरखापा में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैगा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर जिले में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बैगा बच्चे अंकुश एवं दुर्गेशनी को पोलियो की दवा पिलाई तथा टॉफी प्रदान किया। इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। जो बच्चे किसी कारणवश केन्द्र तक नहीं आ पा रहे हैं उन्हें घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाए। कलेक्टर ने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे आगे आकर अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की अवश्य पिलाएं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि पल्सपोलियो अभियान 31 जनवरी से 2 फरवरी तक चलेगा जिसमें 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। 1 एवं 2 फरवरी को घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें